कारोबार

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़ोतरी के साथ दिन की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 278.28 अंकों के इजाफे के साथ 56,741,43 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 86.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,045.25 अंकों पर दस्तक दी।हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 112.81 अंक चढ़कर 24,563.67 अंक पर और स्मॉलकैप 124.27 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,993.85 अंक पर खुला।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 703.59 अंक टूटकर 57 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 56463.15 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 215 अंक फिसलकर 16958.65 अंक पर बंद हुआ था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button