मनोरंजन

विवादों में फंसी लीना मणिमेकलई ने फिर साझा की विवादित तस्वीर

इन दिनों विवादों में चल रही डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की एक तरफ जहां उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है, तो वहीं वह हिन्दुओँ की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।कर रही है। हाल ही में ‘काली’ के विवादित पोस्टर के बाद लीना ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के वेश में दो किरदार सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।

लीना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। हाल ही में लीना ने अपनी अगली फिल्म ‘काली’ का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था ,जिसमें हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद यह विवादों में घिर गईं और कई राज्यों में लीना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुईं हैे। इस मामले में कई नेताओं के भी बयान सामने आये। अब एक बार फिर से लीना का यह आपत्तिजनक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button