मनोरंजन

मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए सम्मानित हुईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण को हाल ही में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस ले लिए टाइम100 इंपैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। दीपिका ने लिखा-‘ ‘मुझे लगता है सोमवार की सुबह के लिए बहुत अच्छी शुरुआत है! आभार!’

दीपिका की पोस्ट के जरिये फैंस एवं सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है, दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्थ जागरुकता को लेकर बहुत काम किया है।साल 2014 में दीपिका खुद डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं और इसके बारे में उन्होंने सबको खुलकर बताया और तब से ही मेंटल हेल्थ पर बात करना उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। इसके बाद 2015 में ही उन्होंने लिव लव लाफ फाउंडेशन नाम की एक संस्था चलाती हैं, जो मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद करती है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख़ खान के साथ फिल्म पठान और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button