मनोरंजन

‘हीरोपंती 2’ का दूसरा ट्रेलर जारी

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की फिल्म हीरोपंती 2 काफी समय से चर्चा में है। फिल्म मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आ गया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने! ट्रेलर जारी !’

फिल्म के इस ट्रेलर बबलू के किरदार में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतरिया , नवाजुद्दीन सिद्द्की और अमृता सिंह की भी झलक है। 2 मिनट 21 सेकेण्ड का यह ट्रेलर एक्शन और इमोशन से भरपूर है। ट्रेलर में टाइगर को अपने मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है, ‘हीरोपंती 2’ साल 2014 में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘हीरोपंती’ की दूसरी किस्त है। इस फिल्म को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित ‘हीरोपंती 2’ एक्शन से भरपूर होगी। यह फिल्म आने वाली 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button