मनोरंजन

स्टनिंग लुक में स्पॉट हुईं किंग खान की लाडली सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बेशक ग्लोबल स्टार बन चुके हैं, लेकिन उनकी लाडली बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी भी किसी स्टार से कम नहीं है। वे जब भी नजर आती हैं, मीडिया में छा जाती है। सुहाना का स्टनिंग लुक, ग्लैमरस ड्रेस सेंस फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा देता है। ऐसा ही एक वीडियो मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में सुहाना खान पिंक फैंसी टॉप और ब्लू वाइड जींस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने जैकेट भी कैरी किया हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंची थीं। इस दौरान वे मीडिया की कैमरों की नजर में आ गईं।

बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सुहाना खान ‘वेरोनिका’, खुशी कपूर ‘बेट्टी’ और अगस्त्य नंदा ‘आर्चीज’ का किरदार निभा रहे हैं। इन तीनों के अलावा ‘द आर्चीज’ में मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अमेरिकन टीन ड्रामा ‘रिवरडेल’ का हिंदी अडाप्टेशन है। हालांकि इसे बिल्कुल ही अलग इंडियन ऑडियंस के लिए देसी ट्विस्ट के साथ बनाया गया है। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button