बड़ी खबरमनोरंजन

अभिनेता राहुल शर्मा की भोजपुरी फिल्म “माग भरो सजना” की शूटिंग 29 अगस्त से

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. कृत व प्रदीप के शर्मा प्रस्तुत प्रोड्यूसर अनीता शर्मा व राहुल शर्मा अभिनित फिल्म “डार्लिंग” के अपार सफलता के बाद फिर एक नई फिल्म “माग भरो सजना” की शूटिंग डेट घोषित कर दिया गया है। जिसकी शूटिंग 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी।

उन्होने बताया कि भोजपुरी “माग भरो सजना” बहुत ही जबरदस्त कहानी है जिसमे आपको परिवारिक ड्रामा के साथ एक्शन, रोमांस और कॉमेडी भरपूर दिखने को मिलेगा। और फिल्म के लेखक और निर्देशक राकेश त्रिपाठी है। एग्जीक्यूटिंग प्रोड्यूसर गौरव पटेल और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा व साजन मिश्रा है वही फिल्म के डी ओ पी महेश वेंकेट है। और फाइट दिलीप यादव व डांस मास्टर रिंकी गुप्ता है। प्रचारक का ज़िम्मा अरविंद मौर्य का है। लाईन प्रोड्यूसर रिज़वान खान है। फिल्म के मुख्य कलाकार की बात करें तो अभिनेता राहुल शर्मा के साथ मेघा श्री, कुणाल सिंह, देव सिंह, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरू वीना पांडेय, मोना राय सहित अन्य कलाकार नजर आयेंगे।

लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म “माग भरो सजना’ में अभिनेता राहुल शर्मा व मेघा श्री के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह का भी फिल्म जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म में कुणाल सिंह, मेघा श्री व राहुल शर्मा के संवाद डॉयलॉग दर्शकों को हक्का बक्का कर देंगे। “माग भरो सजना” में जहां कुणाल सिंह अपने संजीदा अभिनय का परिचय देंगे, वहीं राहुल शर्मा और मेघा श्री केमेस्ट्री से दर्शकों का मन मोह लेंगे।

फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा का बता करें हमेशा कुछ अच्छे कॉन्सेप्ट पर फिल्म निर्माण करने की कोशिश करते है। जिससे भोजपुरी सिनेमा स्तर और ऊपर उठे। इस इंडस्ट्री की चर्चाएं दूसरी इंडस्ट्रियों की तरह हर जगह पर हो। और उन्होंने बताया जो अब तक सिनेमा बनाया हैं उसमें डमरू, राजतिलक, लिट्टी चोखा,आशिकी बाप अंगूठा छाप, डार्लिंग, अफसर बिटिया जैसी फिल्में हैं, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को भरपूर प्यार दुलार दिया है। और फिर “माग भरो सजना” शूटिंग होने जा रही है, हमे आशा व विश्वास है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यह भी अलग छाप छोड़ने वाली है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button