मनोरंजन

फैंस को स्टेबिन बेन का वैलेंटाईन डे गिफ्टः अर्जुन बिजलानी और सना मकबूल द्वारा अभिनीत ‘‘एक तू ही तो है’’

क्या आप एक बार फिर अपने साथी के प्यार में डूब गए हैं? तो वैलेंटाईन डे का अवसर आ गया है और यह समय है, स्टेबिन बेन द्वारा ‘एक तू ही तो है’’ गाने के साथ असीम प्यार का अहसास करने का। यह लोकप्रिय गायक अपनी मधुर आवाज और रोमांटिक गीतों के लिए मशहूर है और सोनी म्यूज़िक इंडिया के साथ उनकी यह नई रिलीज़ सुरीला आनंद प्रस्तुत करेगी।

आकर्षक अभिनेता एवं टेलीविज़न होस्ट, अर्जुन बिजलानी और खूबसूरत सना मकबूल द्वारा अभिनीत इस आकर्षक म्यूज़िक वीडियो का निर्देशन रवि जैन ने किया है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में फिल्माया गया यह गाना कबीर (अर्जुन) और आयशा (सना) की मनभावन कहानी का प्रदर्शन करता है, जो दुखों का पहाड़ टूटने के बाद भी अपना प्यार नहीं छोड़ते हैं।

गाने के लॉन्च के बारे में, स्टेबिन बेन ने कहा, ‘‘मैंने ‘एक तू ही तो है’ गाना पूरे दिल से गाया है। कुणाल वर्मा की लिरिक्स और अमन पंत के कंपोज़िशन बहुत खूबसूरत हैं। सोनी म्यूज़िक इंडिया के साथ हमने बहुत ही उत्तम रचना की है। कश्मीर की सुंदर वादियां और अर्जुन एवं सना की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने इस गीत में चार चांद लगा दिए। मुझे उम्मीद है कि इस गाने के साथ श्रोताओं को प्यार से भरे वातावरण का अहसास मिलेगा।’’

अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘‘यह गाना खास है। स्टेबिन की आवाज मोहित कर देती है। मेरी अच्छी दोस्त और को-स्टार सना के साथ कश्मीर की खूबसूरत वादियों में इस गाने को शूट करने का अनुभव बहुत मजेदार (और चुनौतीपूर्ण) था। मुझे सोनी म्यूज़िक इंडिया के साथ काम करने में मजा आया। मैं इस भावुक म्यूज़िक वीडियो को पूरी दुनिया के साथ बाँटने का इंतजार कर रहा हूँ।’’ अमन पंत द्वारा कंपोज़ किया गया ‘एक तू ही तो है’ गीत कुणाल वर्मा ने लिखा है। यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button