उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

23 महीने बाद आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा, समर्थकों और परिवार में खुशी की लहर

सीतापुर। आजम खान को जेल से जमानत मिल गई है। उन्हें लेने के लिए उनके पुत्र और समर्थक पहुंचे हैं। बता दें कि 23 महीने से सपा नेता आजम खान सीतापुर कारागार में निरुद्ध हैं। बुधवार शाम उनकी रिहाई का आदेश रामपुर कोर्ट से सीतापुर कारागार पहुंचा था, देर शाम आदेश आने पर विभागीय प्रक्रिया पूरी होने में लंबा समय बीत गया, जिसके कारण रिहाई सुबह सात बजे के करीब तय की गई।

MUSKAN DIXIT (10)

सुबह सबसे पहले आजम खां के पुत्र अदीब आजम अपने समर्थको के साथ कारागार के बाहर पहुंचे। देर होते-होते भीड़ बढ़ती चली गई, अब्दुला आजम भी पहुंच गए। इस बीच विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक आ पहुंचे है।

15 वाहनों का पुलिस ने किया चालान, धारा 144 लागू

सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक भोसले ने बढ़ती भीड़ को देख पहले लाउडस्पीकर से लोगों को दूर जाने की हिदायत दी। समर्थकों की भीड़ और वाहनों से लगते जाम को देखते हुए 15 वाहनों का चालान किया गया। बताया गया कि धारा 144 लागू है।

खुफिया विभाग सक्रिय, नाम और पते भी अंकित

प्रशासन की नजर आने जाने वालों पर भी रही। ऐसे में खुफिया विभाग सहित अन्य माध्यमों से उन लोगों ने नाम पते लिखे गए, जो समर्थकों के रूप में मौजूद थे। बताते हैं कि ऐसे में सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया गया है।

अतीक का हमशक्ल देख लोग हैरान

आजम खां से मिलने वालों में पूर्व सांसद अतीक अहमद का हमशक्ल देख लोग हैरान हो गया। पुलिस भी आ पहुंची। पूछने पर पता चला कि व्यक्ति आजम खां के क्षेत्र से आया है, नजब कादरी नाम है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button