उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर में जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, “अगर सैफई से ही प्रेरणा ली होती तो ये शहर भी मॉडल बन गया होता”

लखनऊः बारिश की वजह से सीएम सिटी गोरखपुर में जगह-जगह जलभराव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “अगर उन्होंने सैफई से ही प्रेरणा ली होती तो उनका गोरखपुर भी एक मॉडल बन गया होता। जहां मेट्रो चलनी थी, वहां नाव चल रही है।”

गोद लेने वाले गांव को अनाथ नहीं छोड़ा जाता

सपा प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेंस में गोरखपुर में जलभराव का वीडियो चलाकर सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सीएम अपने गांव और शहर का काम नहीं कर सकते, उनसे प्रदेश क्या उम्मीद करेगा। मैंने लोकसभा में भी कहा था गांव गोद लेने के बाद अनाथ नहीं छोड़ा जाता। बीजेपी के लोंगों ने जिन गांवों को गोद लिया था, उसे अनाथ छोड़ दिया। ये गोरखपुर की जो लड़ाई है, वो आपसी लड़ाई है। चुनाव आते ही कहीं ऐसा न हो सपा का मुकाबला वाहिनी से हो..। मुख्यमंत्री को कहीं से प्रेम नहीं है। पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री ढुल मुल हैं। पैसे खर्च किए न क्योटो क्योटो बना और न स्पेन बना।

गोरखपुर के सांसद रविकिशन और बीजेपी पार्षद के बीच वायरल हो रहे वीडियो पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग सैफई के बारे में क्या नहीं बोलते हैं? कम से कम सैफई से ही प्रेरणा लेते। जो मुख्यमंत्री अपने गांव शहर का काम नहीं कर सकते हैं। उनसे उम्मीद पूरे प्रदेश में नहीं की जा सकती है। उन्हें तो 10 साल में सेफई से अच्छा काम करना चाहिए था। केवल अपने गोरखपुर में नहीं, बल्कि हर गोद लिया हुआ गांव में काम करना चाहिए था। बता दें कि गोरखपुर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

वोट चोरी का लगाया आरोप

सपा नेता ने कहा कि सुनने में आया है कि नोएडा में बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। फर्जी वोट बन रहे हैं। 2022 में जब चुनाव परिणाम आया, मुझे याद है मैंने अपने राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि इलेक्शन कमीशन और अधिकारियों ने मिलकर के जानबूझ करके समाजवादी पार्टी के वोटों को काटा। जिन लोगों ने 2019 में वोट डाला था, उन्हें 2022 में वोट डालने का मौका नहीं दिया। बिना नोटिस के, बिना किसी नियम या किसी कानून को पालन करके और उसका परिणाम हुआ कि समाजवादी सरकार 2022 में नहीं बनी। हम लोग जागरूक थे, तैयार थे। इसलिए 2024 में ज्यादा सांसद जीता ले गए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button