उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ, लड़के नहीं बल्कि लड़की वालों ने निकाली बारात, Video वायरल

अब तो हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है जिसमें बहुत ही अच्छे क्वालिटी का कैमरा भी होता है। लोगों को जब भी कुछ अलग, नया या फिर अनोखा दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो वाकई में अलग होता है तो वो बहुत सारे लोगों का ध्यान खींच लेता है और वायरल भी हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपने भी अब तक न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सजी हुई बारात नजर आ रही है। बारात में कई सारे बाराती डांस करते हुए तो कई खुशी से पैदल चलते हुए नजर आते हैं और सबसे पीछे दुल्हन नजर आती है। जी हां, इस बारात में दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन दिखाई देती है। वीडियो को बनाते हुए बंदा बोलता है, ‘आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा और ये पक्का वायरल होगा क्योंकि बारात लड़की वाले लेकर आ रहे हैं। प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ है।’ इसके बाद वो दुल्हन को दिखाता है। वीडियो वायरल भी हो गया।

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर satya___jaiswal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, ‘आपने बारात तो बहुत देखी होंगी पर ऐसी बारात कभी नहीं देखी होगी’ और लोकेशन प्रयागराज लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button