उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबरलखनऊ

बिहार चुनाव के बीच गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ कैश के साथ धरा गया युवक, ट्रेन से मोकामा जा रहा था

गोरखपुर जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफला मिली है। जीआरपी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पास से लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि बरामद की है। वह व्यक्ति यह पैसे वैशाली ट्रेन से पैसा बिहार के मोकामा ले जाने के फिराक में था। पैसे गोरखपुर से लेकर बिहार के मोकामा सुबह वैशाली ट्रेन से जाने वाला था। लेकिन उसके पहले ही जीआरपी पुलिस ने अटैची में रखे लगभग 1 करोड़ रुपये के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकुंद माधव (35) पुत्र संजय कुमार है। वह बिहार की राजधानी पटना जिले के मोकामा के रामचरण टोला का निवासी है।

पुलिस ने क्या बताया?

जीआरपी सीओ बी के सिंह ने बताया कि, वीआईपी गेट से सुबह 7:30 बजे संदिग्ध लगने पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर से पैसा लेकर वैशाली ट्रेन से बिहार जाने वाला था। उसके पास से  99 लाख नौ हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पैसा जब्त कर इनकम टैक्स को जानकारी दे दी गई है और व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

देखें वीडियो-

मोकामा में 6 नवंबर को मतदान संपन्न

बता दें कि बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव चल रहा है। गुरुवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इसमें मतदाताओं ने ऐतिहासिक रूप से मतदान किया। मोकामा में भी पहले चरण के तहत मतदान हुआ है। दुलारचंद हत्याकांड और पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल जाने की घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर बूथ पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे जिससे मोकामा की सड़कें मानो सुरक्षा छावनी में बदल गई हों।

अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार चुनाव को देखते हुए यूपी पुलिस भी सक्रिय और सतर्क है। यूपी पुलिस सीमावर्ती जिलों में खासतौर पर नजर बनाए हुए है। वह संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button