देशबड़ी खबर

‘हार रहे हैं अरविंद केजरीवाल’, AAP नेता संजय सिंह के बयान पर अनिल वाल्मीकि ने किया पलटवार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ‘पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं अमित शाह से और भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वाल्मीकि समुदाय से उनकी दुश्मनी क्या है। मैं वाल्मीकि समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट की ताकत से इन गिरफ्तारियों का जवाब दें। संजय सिंह ने कहा कि वाल्मीकि चौपाल के प्रधान उदयगिर को मंदिर मार्ग थाने में गिरफ्तार कर लिया गया। हरीश जी को साउथ एवेन्यू थाने में गिरफ्तार कर लिया गया।’

केजरीवाल हार रहे चुनाव: अनिल वाल्मीकि

उन्होंने कहा कि टार्गेट करके आप गिरफ्तारियां कर रहे हैं। कितने लोग वाल्मीकि समाज से हैं जिसे आपने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संजय सिंह के बयान पर एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने कहा, ‘संजय सिंह का बयान पूरी तरह से राजनीतिक है क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी दिल्ली में हार रही है। पीएम मोदी और बीजेपी वाल्मीकि समुदाय का इतना सम्मान करते हैं कि वे इससे घबरा गए हैं। सभी 70 सीटों पर वाल्मीकि और दलित समुदाय बीजेपी को वोट दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपना निर्वाचन क्षेत्र हार रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज को मोदी ने बीजेपी में इतना सम्मान दिया है। सारा वाल्मीकि समाज भाजपा के साथ है। 70 सीटों पर वाल्मीकि और दलित समाज भाजपा को वोट देगी। इनको लग रहा है कि इनका मामला गड़बड़ हो रहा है तो ये अनाब शनाप बोल रहे हैं।

तीसरे नंबर पर आएंगे केजरीवाल: अनिल वाल्मीकि

उन्होंने कहा कि कल तक ये वाल्मीकि समाज के नौजवानों को गुंडा बता रहे थे। कुछ नौजवान जो कभी इनके साथ थे और इनके कार्यकर्ता थे, उनसे झूठा वादा किया गया नौकरी लगाने का। जब उन्होंने सवाल किया नौकरियों को लेकर तो उनपर गाड़ियां चढ़ाई गईं और उन्हें गुंडा बताया गया। पूरा वाल्मीकि समाज भाजपा के साथ है। केजरीवाल गारंटी के साथ कह रहा हूं नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार रहे हैं। तीसरे नंबर पर वह आ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा की ही जीत होगी। भाजपा के साथ पूरा वाल्मीकि समाज खड़ा है।

 

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button