देशबड़ी खबर

अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर SIT के सामने पेश, 5 घंटे चली पूछताछ

हरिद्वारः अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कल देर शाम उर्मिला सनावर से एसआईटी द्वारा लम्बी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने जांच में पूरा सहयोग दिया।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि उर्मिला सनावर एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुई , जहां उनसे करीब चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। एसआईटी द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं। फिलहाल उनका मोबाइल फोन सीज किए जाने की प्रक्रिया न्यायालय में लंबित है, जिसे लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि आज अदालत के समक्ष यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि विवेचना के दौरान उर्मिला सनावर द्वारा अपेक्षित सहयोग किया गया है और आगे भी जांच में उनके सहयोग की उम्मीद है। एसआईटी मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button