देशबड़ी खबर

Armed Forces Flag Day: प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के प्रति जताया आभार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अडिग साहस से काम करने के लिए रविवार को सशस्त्र बलों के प्रति गहरा आभार जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सशस्त्र बल झंडा दिवस पर, हम अडिग साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले साहसी पुरुषों और महिलाओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “उनका अनुशासन, संकल्प और मनोबल लोगों की रक्षा करता है और हमारे राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उनका समर्पण कर्तव्य,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति भक्ति का एक शानदार उदाहरण है।” प्रधानमंत्री ने लोगों से सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में योगदान देने की अपील की।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना पूरा एक महीने का वेतन दान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में स्वेच्छा से योगदान देकर देश के सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सामूहिक रूप से कृतज्ञता व्यक्त करने की अपील की।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button