देशबड़ी खबर

लोकसभा चुनाव : उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के लिए भाजपा की बैठक

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची के नामों पर विचार मंथन करने के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी की बड़ी बैठक हुई. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यवार उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर चर्चा की

बैठक में शामिल होने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य कई राज्यों के कोर कमेटी के नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

नड्डा और शाह गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं संग अलग-अलग बैठक कर इन राज्यों में बची हुई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर विचार मंथन कर रहे हैं. बैठक में शामिल होने के लिए इन राज्यों के चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कोर कमेटी के महत्वपूर्ण नेता भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

आपको बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15 और तेलंगाना से 9 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button