देशबड़ी खबर

तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे सत्येंद्र जैन, वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने साधा निशाना

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन जो इस समय तिहाड़ जेल बंद हैं, उनका एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र मसाज कराते हुए दिख रहे है। जेल में मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद बीजेपी ने भी इस मामले पर आप पार्टी को घेर लिया है। जेल से आए इस वीडियो में आप पार्टी के मंत्री के ऐशो आराम का खुलासा हुआ है।

दरअसल ये वीडियो जेल के सेल का है जहां सत्येंद्र जैन बंद है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सत्येंद्र जैन पैरों की और शरीर की मसाज करा रहे है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का कहना है कि सत्येंद्र जैन को हर तरह से वीआईपी ट्रीटमेंट जेल के अंदर मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार जेल में नियमों का उल्लंघन कर सत्येंद्र जैन की जेल की सजा को मौज बना रही है।

इस मामले पर कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर जो ट्रीटमेंट मंत्री को मिल रहा है वो बताता है कि आप पार्टी कितना झूठ बोलती है। जेल में भी सत्येंद्र जैन को हर तरह की सुविधा और वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। जेल का जो वीडियो वायरल हुआ है उससे साफ है कि आप पार्टी सत्येंद्र जैन को पूरी मौज जेल में दे रही है।

प्रवर्तन निदेशालय कर चुका है खुलासा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी आशंका जताई थी की सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इस वीडियो के वायरल होने से प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को बल मिला है। ईडी ने कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल में हाई प्रोफाइल स्पा और पार्लर की सुविधाओं का लाभ उठा रहे है। माना जा रहा है कि ये वीडियो 13 सितंबर का है। इस वीडियो में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज कराते दिख रहे है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button