देशबड़ी खबर

कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का रविवार को जलंधर जिला स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था।

चौधरी पदयात्रा में भाग लेते वक्त बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राहुल गांधी ने चौधरी को परिश्रमी नेता और पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गांधी शनिवार को शोकसंतप्त परिवार से मिलने गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button