देशबड़ी खबर

ED ने UP समेत 10 राज्यों में एक साथ की छापेमारी, मेडिकल कॉलेजों की जांच के केस में बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ मेडिकल कॉलेजों को पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षणिक मंजूरी देने में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 10 राज्यों में एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें मेडिकल कॉलेजों के सात परिसर और कुछ निजी व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जून में दर्ज प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से संबंधित गोपनीय जानकारी मेडिकल कॉलेजों से संबंधित प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों और बिचौलियों को देने के बदले में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकारियों सहित सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। ईडी अधिकारियों के अनुसार, इससे कथित तौर पर उन्हें मापदंडों में हेरफेर करने और मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम चलाने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने में मदद मिली।

मेडिकल क्षेत्र में इस गड़बड़ी ने बढ़ा दी चिंता

इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को अप्रूवल देने के प्रोसेस में बड़ी कमियां उजागर हुई हैं। इससे रेगुलेटरी ओवरसाइट की ईमानदारी और देश में मेडिकल एजुकेशन की क्वालिटी पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button