देशबड़ी खबर

चुनाव आयोग का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

केंद्रीय चुनाव आयोग ‘तकनीक के इस्तेमाल और चुनावों की प्रामाणिकता’ पर सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि 17 देशों/चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के 43 प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से छह प्रतिनिधियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) 23-24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में ‘प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव निष्ठा’ विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दिसंबर, 2021 में वर्चुअल रूप में आयोजित ‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के बाद ‘चुनाव निष्ठा’ की स्थापना की गई थी, जिसके समूह का नेतृत्व ईसीआई कर रहा है। इस समूह का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्तूबर-01 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में ‘चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें 11 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

अंगोला, अर्जेंटीना, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, चिली, क्रोएशिया, डोमिनिका, फिजी, जॉर्जिया, इंडोनेशिया, किरिबाती, मॉरीशस, नेपाल, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस और सूरीनाम सहित 17 देशों/ईएमबी से लगभग 43 प्रतिभागियों तथा आईएफईएस, अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 06 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। नई दिल्ली स्थित कई विदेशी मिशन के प्रतिनिधियों के भी सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button