देशबड़ी खबर

गुलाम साहब अभी हुए आजाद, अमेठी 3 साल पहले हुई आजाद: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद अब ‘आजाद’ हुए हैं, लेकिन अमेठी तो बहुत पहले ही ‘आजाद’ हो चुकी है। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं स्मृति ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े सवाल पर शनिवार रात मीडिया से कहा कि कांग्रेसी अपने नेतृत्व पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में मुझे टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

सूखी बाजगढ़ अमृत सरोवर का लोकार्पण करने के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस का नेतृत्व अपनी ही पार्टी विशेषकर गांधी परिवार के प्रति टिप्पणी कर रहे हैं। उसमें मुझे टिप्पणी करने का कोई आवश्यकता नहीं है। बस इतना कहना है कि गुलाम साहब अभी आजाद हुए हैं। अमेठी 3 साल पहले ही आजाद हो गई है। इस दौरान उन्होंने कुपोषण मुक्त अमेठी का नारा भी दिया।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेता ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी संसदीय सीट से पराजित किया था। अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है और संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसका प्रतिनिधित्व किया था। ईरानी ने कहा कि पहले की अमेठी और आज की अमेठी में यही फर्क है कि पहले लोग यहां सत्ता को अपनी जागीर समझते थे, जबकि आज की अमेठी में सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा का भाव है और यह इसके लिए जानी जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button