देशबड़ी खबर

सरकार ने 79 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी, सेना को मिलेंगी नाग मिसाइल प्रणाली

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर उनकी मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 79 हजार करोड़ रूपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दे दी है। इन रक्षा सौदों में मुख्य रूप से सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम, ग्राउंड बेस्ट मोबाइल सिस्टम, क्रेन और हाई मोबिलिटी व्हीकल की खरीद के प्रस्ताव शामिल हैं।

इनमें नौसेना के लिए नेवल सरफेस गन और वायु सेना के लिए भी लंबी दूरी के मिशन में महत्वपूर्ण प्रणाली की खरीद भी शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में लगभग 79 हजार करोड़ रुपये के इन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन सौदों के अंतर्गत सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) एम के-2 , ग्राउंड बेस्ड मोबाइल सिस्टम (जीबीईएमएस) और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की खरीद के लिए जरूरत के आधार पर खरीद की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) की खरीद से सेना की दुश्मन के लड़ाकू वाहनों, बंकरों और अन्य क्षेत्रीय किलेबंदी को बेअसर करने की क्षमता बढ़ेगी, जबकि जीबीईएमएस दुश्मन के गतिविधियों की चौबीसों घंटे इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी प्रदान करेगा। हाई मोबिलिटी व्हीकल की मदद से सेनाओं को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में रसद सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button