देशबड़ी खबर

मुझे पीएम मोदी के काफिले के अचानक रास्ता बदलने की सूचना नहीं थी, सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई: CM चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फिरोजपुर ज़िले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा. हम अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं. मुझे आज बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने जाना था, लेकिन जिन लोगों को मेरे साथ जाना था, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसलिए मैं आज प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं गया क्योंकि मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ लोगों के संपर्क में था.

उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा बंद करने के लिए कहा था. हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की अचानक मार्ग परिवर्तन करने की कोई सूचना नहीं थी. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. अगर आज पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो हम जांच कराएंगे. प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था.’

सीएम चन्नी ने कहा, ‘किसान पिछले एक साल से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. मैं किसानों पर लाठीचार्ज नहीं करने जा रहा हूं. हमने पूरी रात किसानों से बात की, जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. आज अचानक फिरोजपुर जिले में कुछ आंदोलनकारी एकत्र हो गए. प्रधानमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ, ऐसी कोई सोच भी नहीं थी. पहले भी दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ उनकी कुछ मांग थी जो 1 साल बाद पूरी हुई. आज भी अगर कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने रास्ते पर आ गया तो इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहिए राजनीति नहीं होनी चाहिए.’

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button