देशबड़ी खबर

‘पाकिस्तान में घर जैसा लगा…’, सैम पित्रोदा के बयान से फिर शुरू हुआ हंगामा

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा एक बार फिर से अपने बयान के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने पाकिस्तान को घर जैसा बता दिया है। सैम  पित्रोदा के इस बयान पर एक बार फिर से राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा ने सैम पित्रोदा के इस बयान को लेकर उनपर और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या बोले सैम पित्रोदा?

राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु और ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है जो कांग्रेस के लिए अनकंफर्टेबल सिचुएशन क्रिएट कर रहा है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि वो पाकिस्तान गए हैं और वहां उन्हें बिल्कुल घर जैसा महसूस होता है। बता दें कि इससे पहले भी सैम पित्रोदा कई बार अपने बयानों को लेकर विवाद में रह चुके हैं।

विदेश नीति पर बोले सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा ने विदेश नीति पर बात करते हुए भारत से अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ मजबूत संबंधों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। पित्रोदा ने कहा है कि “मैं पाकिस्तान गया हूं और मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ। मैं बांग्लादेश गया हूं, मैं नेपाल गया हूं, और मुझे वहां घर जैसा महसूस होता है।” पित्रोदा ने सांस्कृतिक समानताओं को घनिष्ठ संबंधों का आधार बताया है। हालांकि, पित्रोदा ने आतंकवाद और हिंसा जैसी चुनौतियों को भी स्वीकार किया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

आपको बता दें कि बीते लंबे समय से भाजपा, कांग्रेस के ऊपर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाती रही है। पित्रोदा के इस नए बयान के बाद भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने पित्रोदा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- “राहुल गांधी के चहेते और कांग्रेस के विदेश प्रमुख सैम पित्रोदा का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान में ‘घर जैसा’ महसूस हुआ। कोई आश्चर्य नहीं कि यूपीए ने 26/11 के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान का चहेता, कांग्रेस का चुना हुआ।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button