देशबड़ी खबर

”ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट से लेकर आराम से जिएं तो ये अच्छी बात नहीं”, प्रियंका गांधी ने मंच से CEC पर फिर बोला हमला

कटिहार: बिहार की रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। प्रियंका गांधी ने फिर से रैली के मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लिया। कदवा में जनसभा संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार रिटायरमेंट लेकर आराम से अच्छी जिंदगी जी सकें तो ये अच्छी बात नहीं है। आप लोग वोट चोरी करने वाले तीन नाम ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस. एस. संधू को कभी मत भूलना। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए।

प्रियंका गांधी ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

कटिहार की रैली में प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 65 लाख वोटों की चोरी हुई है. 65 लाख वोटों को वोटर लिस्ट काट दिया गया है। एक वक्त जरूर आएगा जब देश को जनता के साथ धोखा करने वालों को जवाब देना होगा।

प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “कांग्रेस और महागठबंधन आज जो लड़ाई लड़ रहे हैं, कभी वही लड़ाई महात्मा गांधी ने लड़ी थी। हम आपके अधिकारों के खातिर, सच्चाई के खातिर आज भी लड़ रहे हैं। हम एक साम्राज्य से मुकाबला कर रहे हैं और वह साम्राज्य है PM नरेंद्र मोदी का। आज, वह उसी तरह लोगों को दबाकर इस देश को चला रहे हैं। उनकी पार्टी अफवाहें फैलाती है।

‘‘वोटिंग का अधिकार छीनने की हो रही साजिश”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने जिन अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी आज वे खतरे में हैं। सबसे जरूरी अधिकारों में से एक वोटिंग का अधिकार है, उसे भी छीनने की साजिश की जा रही है। BJP ने संविधान को कमजोर करने की पूरी कोशिश की। अब उन्होंने वोट चोरी करना शुरू कर दिया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button