उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जानिए कौन हैं आईएएस सुरेंद्र सिंह, जो बने सीएम योगी के सचिव, कई जिलों में रहे DM

उत्तर प्रदेश के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव बने हैं। दिल्ली के उप-राज्यपाल सचिवालय में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद सुरेन्द्र सिंह की वापसी हुई है। सुरेंद्र सिंह एक तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं।

इससे पहले भी वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव रह चुके हैं और शासन में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। सुरेन्द्र सिंह की जन्मस्थली मथुरा है। उनके पास मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्य करने का पूर्व अनुभव तो है ही, वह मेरठ मंडल के कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। मुजफ्फरनगर, कानपुर नगर, वाराणसी, बरेली, प्रतापगढ़ जैसे जिलों के जिलाधिकारी भी वह रह चुके हैं।

इन जिलों में संभाल चुके हैं डीएम की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, IAS सुरेंद्र सिंह भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, कानपुर नगर, वाराणसी आदि जिलों में डीएम के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पहचान शीघ्र रिजल्ट देने वाले अधिकारी की है। यही वजह है कि उन्हें प्रतिनियुक्ति से लौटते ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button