उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

न जंगलराज, न कट्टाराज, केवल सुशासन राज: केशव मौर्य

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बिहार के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार की जनता ने जंगलराज, कट्टाराज और गुंडाराज को दरकिनार कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विकास के मॉडल को अपनाया है।

मौर्य ने एक्स पर लिखा , ” मतगणना के रुझान से साफ है कि बिहार की जनता का रूख साफ है- न जंगलराज, न कट्टाराज, न गुंडाराज, न तुष्टिकरण, न परिवारवाद, न घोटाला, न भ्रष्टाचार, न अहंकार और न ही जातिवाद।” उन्होंने कहा ” बिहार को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में केवल सुशासन, विकास और पारदर्शी नेतृत्व ही स्वीकार है। राजद-कांग्रेस एंड कंपनी का मॉडल सिर्फ धोखा है।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22 समेत अन्य सहयोगी दलों को मिला कर राजग 186 सीटों पर आगे चल रही है। माना जा रहा है कि 3-4 बजे तक ही कुछ साफ हो पाएगा कि इस बार बिहार में हुई बंपर वोटिंग राजग को बनाए रखने के लिए हुई है या फिर तेजस्वी यादव की सरकार लाने के लिए हुई हैं।

पिछले चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी रही आरजेडी इस बार पिछड़ गई है और इनके बढ़त का आंकड़ा 50 से नीचे खिसक गया। साथी कांग्रेस भी कमजोर कड़ी के रूप में नजर आ रही है। हालांकि यह सब शुरुआती रुझान हैं, और काउंटिंग आगे बढ़ने के साथ तस्वीर बदल भी सकती है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button