उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अब UP में नहीं बचेगा एक भी घुसपैठिया : एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, कहा- घुसपैठियों को पकड़ कर डिटेंशन सेंटर में रखो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में मौजूद घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें।’’

इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए अस्थायी निरुद्ध केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए हैं।’’ बयान में कहा गया कि इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “डिटेंशन सेंटर” में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश, नेपाल से खुली सीमा साझा करता हैं जहां दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के लोगों पर जांच लागू होती है।

योगी आदित्यनाथ ने तीन नवंबर को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटता है, तो घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button