बड़ी खबरविदेश

G-20 से इतर मिले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले के खिलाफ दिखाई एकजुटता

जोहान्सबर्ग [दक्षिण अफ्रीका): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में संबंधों को व्यापक सामरिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद पिछले पांच वर्षों में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग के गहराने और विविधता बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने भारत में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर अपनी एकजुटता व्यक्त की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता

पीएम मोदी और अल्बनीज ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक एवं सामरिक संबंध, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, शिक्षा तथा जन-जन के बीच आदान-प्रदान सहित व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि नियमित उच्च-स्तरीय संपर्कों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को उल्लेखनीय गति प्रदान की है। अपनी साझा दृष्टि को दोहराते हुए दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अल्बनीज से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। इस साल हमारे देशों के बीच सामरिक साझेदारी के 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इन वर्षों में परिवर्तनकारी परिणाम आए हैं, जिन्होंने हमारे सहयोग को बहुत गहरा किया है। आज की वार्ता में मैंने तीन प्रमुख क्षेत्रों -रक्षा एवं सुरक्षा, नाभिकीय ऊर्जा और व्यापार पर विशेष जोर दिया, जहां संबंधों को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button