बड़ी खबरविदेश

पीएम मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च सम्मान:सुल्तान अल सईद ने ‘Order of Oman’ से किया सम्मानित

मस्कट। ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने गुरुवार को मस्कट में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर ओमान गए हुए हैं।

इससे पहले प्रदानमंत्री मोदी को इथियोपिया ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था।  मोदी और सुल्तान अल सईद की मौजूदगी में भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर भी किए।

प्रधानमंत्री ने इस समझौते को भारत-ओमान के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट बताते हुए ज़ोर देकर कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में नई ऊर्जा आयेगी और परस्पर विकास, नवाचार और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button