देशबड़ी खबर

PM मोदी को अनोखे अंदाज में मिलीं बधाई, 1900 पेज पर सवा लाख बार लिखा गया नाम, बनाया गया 1.25 KM लंबा कार्ड

नई दिल्ली: पीएम मोदी का आज 73वां जन्मदिन दिन है। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। कई लोगों ने तो अनोखे अंदाज में पीएम मोदी को बधाई दी है। दरअसल पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है, वहीं मोदी फैंस अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ में सुनील त्रिवेदी नाम के शख्स ने 1900 पेज पर 1.25 लाख बार पीएम का नाम लिखा है। ओडिशा के कटक में एक स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल ने मोदी की अनोखी स्मोक पेंटिंग बनाई गई है। अहमदाबाद में बच्चों ने क्रूज पर पीएम का बर्थडे मनाया है, वहीं लखनऊ में पीएम के जन्मदिन पर दिव्यांगों ने 1.25 किलोमीटर लंबा जन्मदिन कार्ड भी बनाया है। एक जगह तो पीएम का दूध से भी अभिषेक किया गया है।

पीएम मोदी देश को देंगे कई रिटर्न गिफ्ट

पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन के मौके पर देश को कई रिटर्न गिफ्ट भी देंगे। पीएम मोदी आज विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे, जिससे देश के करोड़ों कामगारों और शिल्पकारों के हुनर को सम्मान मिलेगा। इसके अलावा पीएम दिल्ली के द्वारका में एशिया के सबसे बड़े इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह द्वारका  सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक की मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी के बारे में जानिए

  • 1950- 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर में जन्म
  • 1972- अहमदाबाद में संघ के प्रचारक बने
  • 1975- इमरजेंसी में जेल में बंद लोगों मदद की
  • 1987- गुजरात बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी बने
  • 1990- गुजरात में बीजेपी का वोट बैंक बढ़ाया
  • 1995- बीजेपी को गुजरात में 121 सीटें दिलाईं
  • 1995- बीजेपी का नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया
  • 2001- गुजरात के पहली बार मुख्यमंत्री बने
  • 2014- देश के 15वें प्रधानमंत्री बने
  • 2019- दोबारा देश के प्रधानमंत्री बने

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button