देशबड़ी खबर

12 फरवरी को अमेरिका जाएंगे PM मोदी, व्हाइट हाउस में खुद डिनर होस्ट करेंगे डोनाल्ड ट्रंप; यह है पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि योजना के अनुसार मोदी पेरिस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद वाशिंगटन डीसी जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के 12 फरवरी की शाम को अमेरिका की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन उनके और ट्रंप के बीच वार्ता होने की उम्मीद है। इस दौरान ट्रंप खुद पीएम मोदी के डिनर का आयोजन भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा कार्यक्रम-

  1. पीएम मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक अमेरिकी राजधानी में रुकेंगे।
  2. 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं।
  3. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ट्रंप उनके लिए रात्रिभोज भी दे सकते हैं।
  4. पीएम मोदी अमेरिकी कॉर्पोरेट जगत के लोगों और अमेरिकी-भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

किन मुद्दों पर होगी बात?

  • व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा।
  • भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर फोकस।
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत।
  • AI और तकनीकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी को नया आयाम देना।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली यात्रा

नवंबर में चुनावी जीत के बाद 20 जनवरी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के कुछ ही सप्ताह के भीतर द्विपक्षीय यात्रा पर वाशिंगटन डीसी जाने वाले कुछ विदेशी नेताओं में मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर राष्ट्रपति चुनाव जीतने की बधाई दे चुके हैं। प्रधानमंत्री 10 और 11 फरवरी को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट’ में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे हैं। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button