देशबड़ी खबर

बृजभूषण के खिलाफ आरोपपत्र में छह पहलवानों के विस्तृत बयान शामिल: पुलिस सूत्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में दायर करीब 1500 पन्नों के आरोप पत्र में सभी छह महिला पहलवानों के विस्तृत बयान साक्ष्यों के साथ हैं। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच के तहत दर्ज गवाहों के 200 से अधिक बयान में से आरोप पत्र में केवल उनका उल्लेख किया गया है जो संगत हैं और पीड़ितों के आरोपों का समर्थन करते हैं।

सूत्रों ने यह भी कहा कि केवल 100 गवाहों के बयान मामले में संगत पाये गये हैं लेकिन इनमें से भी बहुत ही कम गवाहों के बयानों की पुष्टि पीड़ितों के आरोपों से होती है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘मामले में सभी छह महिला शिकायतियों ने विस्तार से अपने बयान दर्ज कराये और हमने समर्थन करने वाले साक्ष्य जुटाये हैं जो कॉल डिटेल रिकॉर्ड(पिछले साल से उपलब्ध), तस्वीरें और वीडियो के रूप में हैं और आरोप पत्र का हिस्सा हैं।’’

सूत्रों के अनुसार आरोप पत्र में प्रत्येक पीड़ित के मामले का अलग से विवरण है। सूत्रों के अनुसार जांच के क्रम में दिल्ली पुलिस ने पांच अन्य देशों के कुश्ती संघ/महासंघों को पत्र लिखकर सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न की कथित घटनाओं के संबंध में जानकारी मांगी है, लेकिन उनके जवाब का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि जवाब मिलने के बाद इस विवरण को भी आरोप पत्र में दाखिल किया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button