देशबड़ी खबर

नए साल के जश्न में डूबा देश, पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों तथा विदेशों में बसे भारतीयों को नव वर्ष के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मु ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को अपने संदेश में कामना की है कि यह सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा सशक्त और उज्ज्वल भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को नयी ऊर्जा प्रदान करे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, “नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का अवसर भी है।

इस नव वर्ष में हम देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें । वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा सशक्त और उज्ज्वल भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को नव ऊर्जा प्रदान करे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button