उत्तर प्रदेशगाजियाबादबड़ी खबर

राष्ट्रपति मुर्मू ने की गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत, राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी रहे मौजूद

गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी परिसर में स्मारक पट्टिका का अनावरण कर परियोजना की शुरुआत की। यशोदा मेडिसिटी की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।

यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पहले डॉ. अरोड़ा ने पत्रकारों को बताया था कि यशोदा मेडिसिटी अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्टाफ से सुसज्जित है। यह न केवल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनेगा, बल्कि मरीज-केंद्रित देखभाल और स्वास्थ्य जागरुकता का भी प्रतीक होगा। उन्‍होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button