देशबड़ी खबर

दिवाली तक 5G सर्विस लॉन्च करेगी रिलायंस; दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से शुरुआत

नई दिल्ली। 5G इंटरनेट का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऐनुअल जनरल मीटिंग में 5G सर्विस के लॉन्च के बारे में बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल दिवाली में जियो 5G (Jio 5G) सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी। शुरुआत में कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नै में जियो 5G सर्विस को शुरू करेगी। कंपनी दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो 5G इंटरनेट सर्विस को शुरू करने का टारगेट लेकर चल रही है। जियो 5G दुनिया का सबसे हाई-टेक 5G नेटवर्क है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G शानदार क्वॉलिटी की इंटरनेट कनेक्टिविटी देगा और वह भी बेहद किफायती दाम में। जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा अडवांस 5G नेटवर्क होगा। इंडस्ट्री की दूसरे ऑपरेटर नॉन-स्टैंड अलोन 5G डिप्लॉय कर रहे हैं। वहीं, जियो यूजर्स को बेस्ट 5G एक्सपीरियंस देने के लिए लेटेस्ट स्टैंड अलोन 5G ऑफर करने वाला है। इस इवेंट में यूजर्स और शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो 5G को True 5G बताया।

जियो के पास सबसे बड़ा और सबसे सटीक 5G स्पेक्ट्रम का मिक्स है। 3500MHz मिड-बैंड फ्रीक्वेंसी, 26Hz मिली मीटर वेवबैंड और 700MHz लो-बैंड स्पेक्ट्रम के साथ कंपनी शानदार नेटवर्क कवरेज ऑफर करने वाली है। इंडस्ट्री में केवल जियो की ऐसा ऑपरेटर है, जिसके पास 700MHz का स्पेक्ट्रम है। यह स्पेक्ट्रम डीप इनडोर कवरेज के लिए काफी जरूरी होता है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button