उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर में होटल रॉयल गैलेक्सी में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

कानपुर। कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के होटल रॉयल गैलेक्सी में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान तीन कॉलगर्ल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

बता दें कि, एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल को काफी समय से होटल रॉयल गैलेक्सी में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर बुधवार को उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा। होटल में छापेमारी की कार्रवाई लगते ही हड़कंप मच गया। मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में काफी समय से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट की शिकायत पर बुधवार को एडीसीपी पूर्वी व फीलखाना थाने की पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से तीन कॉलगर्ल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान होटल से शराब व बियर की बोतलों समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। छापेमारी की सूचना पर होटल संचालक मौके से फरार हो गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button