देशबड़ी खबर

दिल्ली के अलीपुर में कारखाने में आग लगने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक पेंट कारखाने में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अलीपुर के दयालपुर बाजार स्थित कारखाने के परिसर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक विस्फोट के बाद कारखाने में आग लगी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।’’

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button