देशबड़ी खबर

हाजीपुर में हुआ दर्दनाक हादसा, 11,000 हाइटेंशन तार की चपेट में आई डीजे ट्राली; 9 कांवड़ियों की मौत

बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कांवड़ियों को लेकर जा रही एक DJ-टॉली करंट की चपेट में आ गई, जिसमें 9 कांवड़ियों की मौत हो गई है। करंट लगने से करीबन आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। प्रशासन ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी कांवड़िए हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करने जा रहे थे।

हाइटेंशन तार की चपेट में आई ट्राली

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के हाजीपुर-औद्योगिक थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रात के 11:00 बजे गांव से निकल रहे थे। इस दौरान 11,000 हाइटेंशन तार की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

कैसे हुआ हादसा?

सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। सभी हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। सुल्तानपुर गांव से डीजे ट्रॉली लेकर कमरिया की टीम सोनपुर स्थित पहलेजा घाट निकले थे। कांवड़ियों को पहलेजा घाट से जल लेकर सभी को बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जलाभिषेक करने जा रहे थे। उसके बाद गांव के मंदिर में पूजा करते और जलाभिषेक करने का प्लान था। पर यात्रा नाइपर गेट के पास बाबा चौहरमल स्थान के निकट पहुंची ही थी कि डीजे ट्राली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई और कई लोग हादसे के शिकार हो गए।

लोगों में दिखी नाराजगी

घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है गांव के हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। लोगों में बिजली विभाग पर बड़ा गुस्सा है। समय रहते हुए बिजली की लाइन नहीं काटी गई और समय पर प्रशासन और पुलिस नहीं पहुंची है जिसको लेकर नाराजगी भी जाहिर किया है।

ये हैं मृतकों के नाम

मृतकों के नाम अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता स्व लाला दास, नवीन कुमार पिता फुदेना पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान, आशी कुमार पिता मिंटू पासवान, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान और अमोद कुमार पिता देवी लाल पासवान बताए जा रहे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button