उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक यात्री की पिस्टल से गलती से गोली चल जाने से दो लोग घायल हो गए। आजमगढ़ का रहने वाला यह यात्री एयर इंडिया की फ़्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास एक पिस्तौल और मैगज़ीन थी और उसने दोनों हथियारों के बारे में जानकारी भी दी थी। जांच के दौरान अचानक पिस्तौल से गोली चल गई और गोली ज़मीन पर लगने के बाद पास खड़े दो लोगों एक लड़के और एक महिला को जा लगी। घायल महिला एयरपोर्ट की कर्मचारी बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि 16 अगस्त को सुबह करीब 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1810 से यात्री पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और  जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट की एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घायल खतरे से बाहर हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button