देशबड़ी खबर

देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई

शोध संस्थान सीएमआईई ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 7.55 प्रतिशत रही।

एक महीने पहले अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत थी जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी। अगर राज्यवार आंकड़ों को देखें तो हरियाणा में नवंबर के दौरान 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी रही है जो पूरे देश में सबसे अधिक है। राजस्थान में 24.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.9 प्रतिशत, बिहार में 17.3 प्रतिशत और त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत बेरोजगारी रही।

वहीं, सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में रही जहां सिर्फ 0.1 प्रतिशत लोग बेरोजगार रहे। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत, ओडिशा में 1.6 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.8 प्रतिशत और मेघालय में 2.1 प्रतिशत बेरोजगारी नवंबर में आंकी गई। सीएमआईई के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में भारत की बेरोजगारी दर 7.77 प्रतिशत थी जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 6.43 प्रतिशत था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button