अन्यअमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी में राष्ट्रीय युवा दिवस हुआ आयोजित

राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज, पीपरपुर, अमेठी में स्वामी विवेकानंद जयंती "युवा दिवस"

अमेठी। बुधवार को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज, पीपरपुर, अमेठी में स्वामी विवेकानंद जयंती “युवा दिवस”( सक्षम युवा शक्ति) युवा की थीम पर मनाया गया, स्वामी जी ने भारतवासियों की सुप्त राष्ट्रीय चेतना में बीज बो दिया था, आज उसी बीज को पल्लवित पुष्पित करने का समय आ गया है, स्वामी जी का कथन है -:जो अपने आप पर विश्वास नहीं करता वह “नास्तिक” है | ” उठो, जागो और तब तक न रूको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो “ये विचार हमेशा हर मनुष्य को नया आयाम एवं संचार प्रदान करते रहेगें |

प्राचीन धर्म कहता है -: वह नास्तिक है जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता, इस युवा दिवस कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की प्राध्यापिका मनीषा राव के द्वारा किया गया,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ संगीता सिंह ने किया व विशिष्ट अतिथि रविंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे तथा प्रमुख वक्ता डॉ पूनम मिश्रा व विशिष्ट वक्ता डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा कार्यक्रम का समापन डॉ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव जी ने किया। ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिका तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा |छात्र एवं छात्राएं भी उपस्थित होकर इस संगोष्ठी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों तथा उनके सामाजिक कार्यों के बारे में अपने अपने विचार भी रखा |

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button