ताज़ा ख़बरदेश

यूक्रेन में रूसी तबाही के बीच स्‍पेशल फ्लाइट से निकाले गए 6200 भारतीय, अगले 48 घंटे में 7400 छात्रों की होगी वतन वापसी

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया गया है. यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच विदेश मंत्रालय पिछले कई दिनों से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय छात्रों को तेजी से यूक्रेन से बाहर निकालने के प्रयास कर रहा है. नागर विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 21 फरवरी से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत अब तक 6200 छात्रों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 2185 छात्रों को आज ही विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया है. मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों से यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाए जाने की उम्मीद है.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय परिवाहक एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और गो फर्स्ट के शुक्रवार को कुल 17 उड़ानों का संचालन करने की उम्मीद है. भारत, रूस के सैन्य हमले के कारण 24 फरवरी से यूक्रेन के अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के कारण युद्धग्रस्त देश के पड़ोसियों जैसे कि रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष विमानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है.

मंत्रालय ने बयान में कहा, नागरिकों को लाने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और अगले दो दिनों में विशेष उड़ानों के जरिए 7,400 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. इसमें कहा गया है कि 3,500 लोगों के शुक्रवार को और 3,900 से अधिक लोगों के शनिवार को भारत वापस लाए जाने की उम्मीद है. बता दें कि ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए चार केंद्रीय मंत्री- हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह यूक्रेन से सटे देशों में भारतीय छात्रों को लाने के लिए गए हुए हैं.

2185 भारतीयों को आज ही 10 विशेष विमान से लाया गया

मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 22 फरवरी से शुरू हुए ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 6200 से अधिक लोगों को वापस लाया गया है, जिसमें 2185 भारतीयों को आज ही 10 विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि नागरिक उड़ानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और अगले दो दिनों में 7400 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों के माध्यम से भारत लाए जाने की उम्मीद है. शुक्रवार को 3500 और शनिवार को 3900 से अधिक लोगों को वापस लाए जाने की उम्मीद है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button