देश

बिहार चुनाव : प्रशांत किशोर बोले-जनसुराज के प्रत्याशियों को धमका रही भाजपा, दबाव में तीन ने नामांकन वापस लिया

पटना। प्रशांत भाजपा पर उनकी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों डराने धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में उनकी पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही।

दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। ऐसे में प्रशांत किशोर ने मंगलवार को ये कहकर सबको चौंका दिया कि बिहार चुनाव में भाजपा के दबाव में आकर जनसुराज पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग गुहार लगाई कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजग बिहार चुनाव से इतना डर गया है कि विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव से हटने की धमकी दी जा रही है। भाजपा के कुछ नेता जनसुराज पार्टी के प्रत्याशियों से मिले इसके बाद ही उन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया।

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश तिवारी ने भी सिंबल लिया और नामांकन भी कराया। वह चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। मगर आखिर दिन नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद उन्हें भाजपा के बड़े नेताओं के साथ देखा गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button