ताज़ा ख़बरदेश

देश में “एक्स ई” की पुष्टि

देश कोविड वायरस के रूप ओमिक्रॉन के उप- रुप “ एक्स ई ” की मौजूदगी की पुष्टि हो गई है।राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क“ इंडियन सार्स कोव 2 जिनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्सियम ” ने मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि देश में “ एक्स ई ” से संक्रमित एक व्यक्ति सामने आया है। यह कोविड वायरस के रुप ओमिक्रान के उप-रुप “ एक्स ई” से संक्रमित है। इस समूह का गठन सरकार ने किया है।

लगभग दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र और गुजरात सरकार ने “ एक्स ई ” से संक्रमित मामला सामने आने की अपुष्ट जानकारी दी थी।जानकारों का कहना है कि “ एक्स ई ” का फैलाव ओमिक्राॅन के अन्य रूपों की तुलना में तेजी से होता है। हालांकि देश में अभी घबराने की बात नहीं है और इसका कोई ‘कलस्टर’ नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में जनवरी के बाद से कोविड संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा हुआ है। देश में 12 राज्यों में संक्रमण बढ़ रहा है जबकि अन्य राज्यों में यह उतार पर है।नेटवर्क ने कहा है कि कुल दो लाख 40 हजार 957 मामलों की सीक्वेंसिंग की गई। इनमें विदेश से आए यात्री और राष्ट्रीय स्तर पर एकत्र किए गए नमूने शामिल हैं। सभी राज्यों से संक्रमण के नमूने लिए गए हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button