देश

कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को कांग्रेस ने यहां ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज के दिन हमें उन शहीदों, नागरिकों और नेताओं को याद करना चाहिए जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं की वजह से हम आज स्वतंत्र है। हमें साथ मिलकर अपने देश के लिए निर्णय लेना है और देश को आगे ले जाना है।

इस दौरान वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गांधी स्मृति पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अन्य पार्टी नेताओं ने भी महात्मा गांधी को इस दौरान याद किया। गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के भाई-भतीजावाद से बयान पर कोई टिप्प्णी करने से इनकार कर दिचा। उन्होंने कहा कि वे इन बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे और सभी को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं देते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि ये एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button