देशबड़ी खबर

Delhi Market Fire: पीवीसी मार्केट के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां स्थित प्लास्टिक मार्केट में शनिवार की अल सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना मिलने पर दिल्ली फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 25 फायर टेंडर भेजे हैं.

करीब घंटे भर से आग बुझाने का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक आग काबू नहीं हुई है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गोदाम और दुकानों में सो रहे लोगों को बाहर निकाल लिया है. पुलिस ने बताया कि यह हादसा काफी बड़ा है. गनीमत है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button