देश

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में चार पुलिस कर्मियों की मौत, छह अन्य घायल

पेशावर (पाकिस्तान)। तालिबानी आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार तड़के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया और इस हमले में चार पुलिस कर्मी मारे गए, जबकि एक थाने पर किए हमले में छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में एक थाने पर हमले के बाद मौके पर भेजे गए अतिरिक्त बल के वाहन पर बम से हमला कर दिया गया, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई। थाने पर हुए हमले में छह अधिकारी घायल हुए हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि उन संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है जिन्होंने लक्की मरवत में थाने पर हमला किया और बाद में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दोनों हमलो की जिम्मेदारी ली है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी एक अलग संगठन है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान से संबद्ध है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button