ताज़ा ख़बरदेश

पापा को कुछ हुआ तो किसी को नहीं छोड़ूंगी: CBI की पूछताछ को लेकर लालू की बेटी

पटना। सीबीआई की एक टीम मंगलवार सुबह रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीन मामले में आरजेडी प्रमुख व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के लिए उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। बीते दिन सीबीआई ने इस केस में यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी।

सीबीआई द्वारा रेलवे की नौकरी के बदले जमीन केस में आरजेडी प्रमुख व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ किए जाने के बीच लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है, पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। रोहिणी ने कहा, अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। यह सब याद रखा जाएगा।

लालू की बेटी ने ट्वीट किया कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है।  यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें ज़रा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button