ताज़ा ख़बरदेश

बीते 10 दिनों में 9 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 9 बार बढ़ाए जा चुके हैं। केन्द्र सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने गुरुवार को विजय चौक पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस सांसदों और नेताओं के साथ विजय चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल ने मोटर साइकिल और गैस सिलेंडर पर माला चढ़ा कर विरोध किया। राहुल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण मध्यम वर्ग और गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सभी राज्यों और जिला स्तर पर महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान हमने विशेषकर तेल के दामों में इजाो का मुद्दा उठाया है। पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं और इसकी चोट सीधे सबसे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ती है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना बंद करे। जबतक ऐसा नहीं होता पूरे देश में ये हमारा प्रोटेस्ट चलता रहेगा।

राहुल ने कहा कि भारत में पेट्रोल के दाम अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल से भी अधिक हैं। यहां पेट्रोल के दाम 101.81 है। जबकि अफगानिस्तान में 66.99 और पाकिस्तान में 62.38 रुपये प्रति लीटर हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मामला राज्यसभा में उठाया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button