देश

मॉरीशस के प्रधानमंत्री सप्ताहभर की यात्रा पर आयेंगे भारत, आयुष समिट में प्रधानमंत्री मोदी संग लेंगे भाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत दौरे पर आयेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और मॉरीशस के बीच विशिष्ट रूप से घनिष्ठ संबंध हैं। यह संबंध साझा इतिहास, संस्कृति और विरासत से बंधे हैं। आगामी यात्रा जीवंत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

मेहमान नेता 19 अप्रैल को जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह और 20 अप्रैल को गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में प्रधानमंत्री मोदी संग भाग लेंगे। गुजरात और नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी भी जाएंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button